AnyTV हिंदी खबरे
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  •    
    • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • एजुकेशन
    • ज्योतिष
    • कृषि
No Result
View All Result
  • भाषा चुने
    • हिंदी
    • English
    • ગુજરાતી
Follow us on Google News
AnyTV हिंदी खबरे
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  •    
    • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • एजुकेशन
    • ज्योतिष
    • कृषि
No Result
View All Result
AnyTV हिंदी खबरे

ISIS के पुणे मॉड्यूल का वांछित आतंकवादी दिल्ली-फरीदाबाद सीमा से गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

by अभिषेक मेहरा
10/08/2024
in देश
A A
Wanted ISIS terrorist pune module arrested Delhi Faridabad border Delhi police NIA Wanted Terrorist Of ISIS


दिल्ली पुलिस ने आईएसआईएस के पुणे मॉड्यूल के एक वांछित आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर गंगा बख्श मार्ग के निकट एक स्थान से यहां दरियागंज निवासी रिजवान अब्दुल हाजी अली को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक .30 बोर की पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन जब्त किये गये।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अली की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 3 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

एक अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि अली दिल्ली-एनसीआर स्थित कुछ वीआईपी लोगों पर संभावित हमले की फिराक में था। उससे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि एजेंसियां ​​पिछले डेढ़ साल से वांछित आतंकवादी की तलाश कर रही थीं, जब वह पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस और एनआईए की टीमों ने अब तक अली समेत आईएसआईएस के पुणे मॉड्यूल के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले साल दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने मॉड्यूल के सदस्यों के खिलाफ भारत विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।

पिछले साल अक्टूबर में आईएसआईएस मॉड्यूल के तीन सदस्यों – मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद रिजवान और अरशद वारसी को विशेष सेल ने क्रमशः दिल्ली, लखनऊ और मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था।

एनआईए ने शाहनवाज़ की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 3 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

दिल्ली पुलिस के बयान के मुताबिक, 2015 में अली सोशल मीडिया के ज़रिए कट्टरपंथी विचारधारा की ओर झुका। 2017 में उसकी मुलाक़ात झारखंड के रहने वाले शाहनवाज़ से हुई, जो पढ़ाई के लिए दिल्ली के शाहीन बाग़ में आया था। धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

शाहनवाज और अली हिजरत पर जाना चाहते थे और इस उद्देश्य के लिए धन इकट्ठा करने के लिए शाहनवाज आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया।

बयान में कहा गया है कि 2018 में अली सोशल मीडिया एप्लीकेशन के जरिए ISIS के एक हैंडलर से जुड़ा था। तब से वह और उसके साथी ISIS की विचारधारा में गहराई से शामिल हो गए थे और आतंकी वारदातों को अंजाम देने की योजना और तैयारी कर रहे थे।

अप्रैल 2022 में अली और शाहनवाज इमरान और यूनुस साकी के संपर्क में आए और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) तैयार करने के लिए सामग्री इकट्ठा करना शुरू कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि यह मॉड्यूल पिछले डेढ़ साल से पुणे में सक्रिय है।

सूत्रों ने बताया कि मॉड्यूल के सदस्यों को कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित फराहतुल्ला गौरी और शाहिद फैजल नामक संचालकों द्वारा ऑनलाइन भर्ती किया जाता है।

उन्होंने बताया कि पुणे पुलिस ने पिछले साल इमरान और साकी को गिरफ्तार किया था। दोनों व्यक्ति चोरी की गाड़ी में यात्रा करते हुए पाए गए थे।

(यह रिपोर्ट ऑटो-जेनरेटेड सिंडिकेट वायर फीड के हिस्से के रूप में प्रकाशित की गई है। हेडलाइन के अलावा, एबीपी लाइव द्वारा कॉपी में कोई संपादन नहीं किया गया है।)

ShareTweetSendShare

सम्बंधित खबरे

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर से परे फैलता है, राष्ट्रीय बाजार को लक्षित करता है
कृषि

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर से परे फैलता है, राष्ट्रीय बाजार को लक्षित करता है

by अमित यादव
26/04/2025
सुवेन्दू अधिकारी ने अश्विनी वैष्णव से मुरशीदबाद में नियामती की घटनाओं की जांच को स्थानांतरित करने का आग्रह किया।
देश

सुवेन्दू अधिकारी ने अश्विनी वैष्णव से मुरशीदबाद में नियामती की घटनाओं की जांच को स्थानांतरित करने का आग्रह किया।

by अभिषेक मेहरा
12/04/2025
26/11 मुंबई अटैक ने भारत में ताववुर राणा की भूमि पर आरोप लगाया, निया ने सफल प्रत्यर्पण को सुरक्षित किया
देश

26/11 मुंबई अटैक ने भारत में ताववुर राणा की भूमि पर आरोप लगाया, निया ने सफल प्रत्यर्पण को सुरक्षित किया

by अभिषेक मेहरा
10/04/2025

ताजा खबरे

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2025 संभावना जल्द ही: यहां बताया गया है कि कक्षा 10 के छात्र अपने स्कोर की जांच कैसे कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2025 संभावना जल्द ही: यहां बताया गया है कि कक्षा 10 के छात्र अपने स्कोर की जांच कैसे कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं

13/05/2025

इंडिगो के बाद, अब एयर इंडिया जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर से उड़ान भरता है

क्या ‘यह शहर हमारा सीजन है’ सीजन 2 के लिए लौट रहा है? अब तक हम जो कुछ भी जानते हैं

मेट्रो विस्तार हरियाणा की अचल संपत्ति को रीमैप कर रहा है – यहाँ कैसे है

बीसीसीआई के अध्यक्ष लाउड्स विराट कोहली कहते हैं, ‘भारतीय क्रिकेट पर उनका प्रभाव दशकों तक महसूस किया जाएगा’

उत्तरी बुर्किना फासो में जिहादी हमले में 100 से अधिक मारे गए, जेएनआईएम का दावा है

AnyTV हिंदी खबरे

AnyTVNews भारत का एक प्रमुख डिजिटल समाचार चैनल है, जो राजनीति, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं पर ताज़ा अपडेट प्रदान करता है। चैनल की समर्पित पत्रकारों और रिपोर्टरों की टीम यह सुनिश्चित करती है कि दर्शकों को भारत के हर कोने से सटीक और समय पर जानकारी मिले। AnyTVNews ने अपनी तेज़ और विश्वसनीय समाचार सेवा के लिए एक प्रतिष्ठा बनाई है, जिससे यह भारत के लोगों के लिए एक विश्वसनीय स्रोत बन गया है। चैनल के कार्यक्रम और समाचार बुलेटिन दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, जिससे AnyTVNews देशका एक महत्वपूर्ण समाचार पत्रिका बन गया है।

प्रचलित विषय

  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • कृषि
  • खेल
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ

अन्य भाषाओं में पढ़ें

  • हिंदी
  • ગુજરાતી
  • English

गूगल समाचार पर फॉलो करें

Follow us on Google News
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2024 AnyTV News Network All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  •  भाषा चुने
    • English
    • ગુજરાતી
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • एजुकेशन
  • ज्योतिष
  • कृषि
Follow us on Google News

© 2024 AnyTV News Network All Rights Reserved.