सावन का आखिरी सोमवार: आज सावन महीने का आखिरी सोमवार है, इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की गई। देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए उमड़ रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर भी भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहा है। एबीपी न्यूज पर ताजा अपडेट के लिए बने रहें।