AnyTV हिंदी खबरे
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  •    
    • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • एजुकेशन
    • ज्योतिष
    • कृषि
No Result
View All Result
  • भाषा चुने
    • हिंदी
    • English
    • ગુજરાતી
Follow us on Google News
AnyTV हिंदी खबरे
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  •    
    • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • एजुकेशन
    • ज्योतिष
    • कृषि
No Result
View All Result
AnyTV हिंदी खबरे

पैरों में सूजन है? दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए ये उपाय आजमाएँ

by कविता भटनागर
02/08/2024
in देश, लाइफस्टाइल
A A
पैरों में सूजन है? दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए ये उपाय आजमाएँ


छवि स्रोत : FREEPIK पैरों की सूजन से तुरंत राहत पाने के उपाय।

कई बार हमारे पैरों में सूजन आ जाती है और हमें तेज दर्द होता है। ऐसे में चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। अगर पैर में मोच आ जाए तो एक कदम चलना भी दर्दनाक हो जाता है। कई बार कार में लंबे समय तक बैठने या ऑफिस में घंटों कुर्सी से पैर लटकाकर बैठने की वजह से पैरों में सूजन आ जाती है। इसके लिए कई घरेलू उपाय दवाइयों से भी ज्यादा कारगर साबित होते हैं। पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सूजन कम होगी और पैरों को काफी आराम मिलेगा। हल्दी के अलावा आप पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए नीचे बताए गए घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं।

पैरों के दर्द और सूजन को कम करने के घरेलू उपाय

हल्दी का पेस्ट- पैरों में सूजन और दर्द है तो इसके लिए हल्दी का इस्तेमाल करें। हल्दी वाले पानी में पैर डालकर बैठने से आराम मिलता है। इससे दर्द में भी राहत मिलेगी। इसके लिए गर्म पानी में 1 चम्मच हल्दी मिलाएं। आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच नमक भी मिला सकते हैं। अब इस पानी में अपने पैरों को डुबोकर थोड़ी देर आराम करें। हल्दी और नारियल तेल का पेस्ट बनाकर दर्द और सूजन वाली जगह पर लगाने से भी आराम मिलेगा। इस पेस्ट के सूख जाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इन उपायों से पैरों का दर्द और सूजन काफी कम हो जाएगी।

नमक का पानी- पैरों में सूजन होने पर गर्म पानी में नमक डालकर पैरों को भिगोएं। इसके लिए पानी में सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठें और करीब आधे घंटे तक पैरों को पानी में रखें। इससे पैरों की सूजन और दर्द कम होगा। कंधों या शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन है तो इस पानी से नहाएं।

बर्फ सेक- सूजन को कम करने का एक कारगर उपाय है उस हिस्से पर बर्फ की सिकाई करना। इसके लिए एक साफ सूती कपड़े में बर्फ के टुकड़े लें और दर्द वाली जगह पर लगाएं। आप चाहें तो आइस पैक से भी सिकाई कर सकते हैं। इससे सूजन और दर्द से राहत मिलेगी।

अपने पैर ऊपर उठायें- जब भी आपके पैर सूज जाएं और आपको चोट न लगे तो सोते समय अपने पैरों को थोड़ा ऊपर रखें। आप अपने पैरों के नीचे 2-3 तकिए रख सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको सूजे हुए हिस्से को ऊपर की तरफ रखना चाहिए, इससे रक्त संचार बेहतर होगा और खून एक जगह जमा नहीं होगा। इस तरह आपको सूजन और दर्द से राहत मिलेगी।

गुनगुने तेल की मालिश- पैरों में दर्द और सूजन होने पर गुनगुने तेल से मालिश करें। इसके लिए आप सरसों का तेल, तिल का तेल या अरंडी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर तेल न हो तो जैतून के तेल को गर्म करके भी मालिश कर सकते हैं। इससे दर्द और सूजन से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन चाहिए तो चेहरे पर लगाएं जायफल, झाइयां दूर होंगी, जानें तरीका



ShareTweetSendShare

सम्बंधित खबरे

उच्च बीपी के लिए हल्दी: यहां बताया गया है कि आप रक्तचाप के स्तर का प्रबंधन करने के लिए इस आम भारतीय मसाले का उपयोग कैसे कर सकते हैं
हेल्थ

उच्च बीपी के लिए हल्दी: यहां बताया गया है कि आप रक्तचाप के स्तर का प्रबंधन करने के लिए इस आम भारतीय मसाले का उपयोग कैसे कर सकते हैं

by श्वेता तिवारी
14/02/2025
चमकती त्वचा चाहते हैं? रात में सोने से पहले अपनी नाभि पर घी लागू करें, अन्य अद्भुत लाभ जानें
लाइफस्टाइल

चमकती त्वचा चाहते हैं? रात में सोने से पहले अपनी नाभि पर घी लागू करें, अन्य अद्भुत लाभ जानें

by कविता भटनागर
13/02/2025
प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय को हल्दी समारोह के दौरान त्वचा की एलर्जी मिली; इसे शांत करने के लिए टिप्स
लाइफस्टाइल

प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय को हल्दी समारोह के दौरान त्वचा की एलर्जी मिली; इसे शांत करने के लिए टिप्स

by कविता भटनागर
12/02/2025

ताजा खबरे

बारिश के बीच फसल को बचाने के लिए महाराष्ट्र किसान के संघर्ष का वायरल वीडियो कृषि मंत्री शिवराज चौहान

बारिश के बीच फसल को बचाने के लिए महाराष्ट्र किसान के संघर्ष का वायरल वीडियो कृषि मंत्री शिवराज चौहान

19/05/2025

वॉचमैन टू स्टार: एक नज़र नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की यात्रा | जन्मदिन विशेष

कुंडली आज, 19 मई: व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए लिब्रस, अन्य राशि चक्र संकेतों के बारे में जानें

दिल्ली: सरोजिनी नगर मार्केट में आग टूट गई, ई-रिक्शा ने फ़ार्स बाज़ार में आग पकड़ ली

लेख राम यादव ने ए 2 डेयरी, एग्री-टूरिज्म और सस्टेनेबल फार्मिंग तकनीकों के साथ 17 करोड़ रुपये का व्यवसाय बनाया।

एनएसए डोवल ईरान के एनएससी सचिव के साथ बात करता है, चबहर पोर्ट के विकास में भारत की रुचि की पुष्टि करता है

AnyTV हिंदी खबरे

AnyTVNews भारत का एक प्रमुख डिजिटल समाचार चैनल है, जो राजनीति, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं पर ताज़ा अपडेट प्रदान करता है। चैनल की समर्पित पत्रकारों और रिपोर्टरों की टीम यह सुनिश्चित करती है कि दर्शकों को भारत के हर कोने से सटीक और समय पर जानकारी मिले। AnyTVNews ने अपनी तेज़ और विश्वसनीय समाचार सेवा के लिए एक प्रतिष्ठा बनाई है, जिससे यह भारत के लोगों के लिए एक विश्वसनीय स्रोत बन गया है। चैनल के कार्यक्रम और समाचार बुलेटिन दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, जिससे AnyTVNews देशका एक महत्वपूर्ण समाचार पत्रिका बन गया है।

प्रचलित विषय

  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • कृषि
  • खेल
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ

अन्य भाषाओं में पढ़ें

  • हिंदी
  • ગુજરાતી
  • English

गूगल समाचार पर फॉलो करें

Follow us on Google News
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2024 AnyTV News Network All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  •  भाषा चुने
    • English
    • ગુજરાતી
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • एजुकेशन
  • ज्योतिष
  • कृषि
Follow us on Google News

© 2024 AnyTV News Network All Rights Reserved.