AnyTV हिंदी खबरे
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  •    
    • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • एजुकेशन
    • ज्योतिष
    • कृषि
No Result
View All Result
  • भाषा चुने
    • हिंदी
    • English
    • ગુજરાતી
Follow us on Google News
AnyTV हिंदी खबरे
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  •    
    • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • एजुकेशन
    • ज्योतिष
    • कृषि
No Result
View All Result
AnyTV हिंदी खबरे

सौतेले पिता अनिल मेहता के निधन के बाद मलाइका अरोड़ा ने जारी किया पहला बयान: यहां पढ़ें

by रुचि देसाई
11/09/2024
in मनोरंजन
A A
सौतेले पिता अनिल मेहता के निधन के बाद मलाइका अरोड़ा ने जारी किया पहला बयान: यहां पढ़ें

छवि स्रोत : इंस्टाग्राम सौतेले पिता के निधन के बाद मलाइका अरोड़ा ने पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का बुधवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस बीच मुंबई पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। गौरतलब है कि मेहता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी मौजूद थी। इस दुख की घड़ी में मनोरंजन जगत के सितारे मलाइका और अमृता को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। अब अदाकारा ने पिता के निधन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। साथ ही वह इस दुख की घड़ी में परिवार के लिए निजता का अनुरोध करती नजर आई हैं।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अपने सौतेले पिता अनिल मेहता की अचानक मौत के बाद मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर पोस्ट की है, साथ ही कैप्शन दिया है, ‘हमें अपने प्यारे पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। हमारा परिवार इस नुकसान से गहरे सदमे में है, और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से गोपनीयता का अनुरोध करते हैं।’

प्रशंसक और सितारे संवेदना व्यक्त कर रहे हैं

नोट में आगे लिखा है, ‘हम आपकी समझ, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं। आभार के साथ, जॉयस, मलाइका, अमृता, शकील, अरहान, अज़ान, रयान, कैस्पर, एक्सल और डफी। अनिल कुलदीप मेहता 22/02/1962 से 11/09/2024’। इसके साथ ही मलाइका ने कैप्शन में हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है। पोस्ट को देख फैंस के साथ-साथ सितारे भी मलाइका के पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते और इस दुख की घड़ी में अरोड़ा परिवार को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं।

मुंबई पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत “प्रथम दृष्टया” आत्महत्या प्रतीत होती है, और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। डीसीपी क्राइम ब्रांच राज तिलक रोशन ने मीडिया को बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता ने सुसाइड से पहले अमृता को किया था फोन, कहा था ‘मैं थक गया हूं’

ShareTweetSendShare

सम्बंधित खबरे

अंग्रेजी समाचार: नवीनतम समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट - INDIATV समाचार
खेल

अंग्रेजी समाचार: नवीनतम समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव अपडेट – INDIATV समाचार

by अभिषेक मेहरा
18/02/2025
विशाल दादलानी, शेखर रावजियानी पोस्टपोन पुणे कॉन्सर्ट 'छोटे दुर्घटना' के बाद, प्रशंसकों से माफी मांगें
मनोरंजन

विशाल दादलानी, शेखर रावजियानी पोस्टपोन पुणे कॉन्सर्ट ‘छोटे दुर्घटना’ के बाद, प्रशंसकों से माफी मांगें

by रुचि देसाई
14/02/2025
श्रीमती को पसंद आया? यहाँ ओटीटी पर 5 अन्य सान्या मल्होत्रा ​​स्टारर हैं जो आप देख सकते हैं
मनोरंजन

श्रीमती को पसंद आया? यहाँ ओटीटी पर 5 अन्य सान्या मल्होत्रा ​​स्टारर हैं जो आप देख सकते हैं

by रुचि देसाई
14/02/2025

ताजा खबरे

लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मर सकते थे: डोनाल्ड ट्रम्प ऑन इंडिया-पाकिस्तान संघर्ष विराम

लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मर सकते थे: डोनाल्ड ट्रम्प ऑन इंडिया-पाकिस्तान संघर्ष विराम

11/05/2025

उधमपुर, श्रीनगर फायरिंग बंद हो गई, भारतीय सेना और आईएएफ द्वारा बेअसर 5-6 ड्रोन

मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम वेस्ट हैम यूनाइटेड: रविवार की प्रीमियर लीग क्लैश कौन जीतेगा?

“सिंगल इन इन्फर्नो” स्टार चोई सी हुन ने कानूनी कार्रवाई के साथ ऑनलाइन ट्रोल के खिलाफ स्टैंड लिया

ड्रीम 11 और my11circle से पैसे कमाना? यहां बताया गया है कि आपको कितना कर देना होगा

अगली-जीन Apple वॉच और AirPods आपको देख सकते हैं! कथित तौर पर अंतर्निहित कैमरे बनाने के तहत

AnyTV हिंदी खबरे

AnyTVNews भारत का एक प्रमुख डिजिटल समाचार चैनल है, जो राजनीति, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं पर ताज़ा अपडेट प्रदान करता है। चैनल की समर्पित पत्रकारों और रिपोर्टरों की टीम यह सुनिश्चित करती है कि दर्शकों को भारत के हर कोने से सटीक और समय पर जानकारी मिले। AnyTVNews ने अपनी तेज़ और विश्वसनीय समाचार सेवा के लिए एक प्रतिष्ठा बनाई है, जिससे यह भारत के लोगों के लिए एक विश्वसनीय स्रोत बन गया है। चैनल के कार्यक्रम और समाचार बुलेटिन दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, जिससे AnyTVNews देशका एक महत्वपूर्ण समाचार पत्रिका बन गया है।

प्रचलित विषय

  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • कृषि
  • खेल
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ

अन्य भाषाओं में पढ़ें

  • हिंदी
  • ગુજરાતી
  • English

गूगल समाचार पर फॉलो करें

Follow us on Google News
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2024 AnyTV News Network All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  •  भाषा चुने
    • English
    • ગુજરાતી
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • एजुकेशन
  • ज्योतिष
  • कृषि
Follow us on Google News

© 2024 AnyTV News Network All Rights Reserved.