AnyTV हिंदी खबरे
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  •    
    • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • एजुकेशन
    • ज्योतिष
    • कृषि
No Result
View All Result
  • भाषा चुने
    • हिंदी
    • English
    • ગુજરાતી
Follow us on Google News
AnyTV हिंदी खबरे
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  •    
    • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • एजुकेशन
    • ज्योतिष
    • कृषि
No Result
View All Result
AnyTV हिंदी खबरे

हाई कोलेस्ट्रॉल? खाली पेट पिएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, मिलेगा फायदा

by श्वेता तिवारी
14/09/2024
in हेल्थ
A A
हाई कोलेस्ट्रॉल? खाली पेट पिएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, मिलेगा फायदा

छवि स्रोत : सोशल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए यह आयुर्वेदिक पेय पियें।

आजकल आप सभी से सुनते होंगे कि हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ गए हैं। इस बारे में कई शोधकर्ता भी सामने आ चुके हैं कि पिछले 10 सालों में दुनियाभर में हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। कोरोना के बाद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जब बेहद कम उम्र के लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। इसका मुख्य कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल है। जिसका हमारे शरीर पर धीरे-धीरे असर पड़ता है। ऐसा नहीं है कि एक दिन कुछ अनहेल्दी खाने से हार्ट अटैक आ जाए। जिस तरह की हमारी लाइफस्टाइल है, वह शरीर को स्वस्थ रखने की जगह बीमार बना रही है। डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं लाइफस्टाइल की वजह से हो रही हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से रक्त वाहिकाएं ब्लॉक होने लगती हैं और शरीर के अंगों को सही तरीके से खून और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए आपको अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखना चाहिए। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत है तो इसके लिए करी पत्ते के जूस का सेवन करें। आप चाहें तो करी पत्ते का पानी भी पी सकते हैं। आज हम आपको करी पत्ते के पानी और इसके फायदों के बारे में बता रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे यह पानी हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद हैं करी पत्ते

करी पत्ते का पानी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी अधिक होती है। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसके अलावा करी पत्ते का पानी पीने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। करी पत्ते का पानी पीने से फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। करी पत्ते शरीर में जमा गंदगी को साफ करके शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं। जब आप रोजाना करी पत्ते का जूस या पानी पीते हैं तो शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने लगता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। करी पत्ते का पानी ब्लड शुगर को कम करता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।

करी पत्ते का पानी कैसे तैयार करें?

आपको 1 गिलास पानी में करीब 8-10 करी पत्ते डालने हैं। करी पत्तों को पानी में डालने से पहले उन्हें अच्छी तरह से धो लें। अब करी पत्तों वाले पानी को गैस पर अच्छी तरह से उबाल लें। इस पानी को छानकर पी लें। रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे भी होंगे।

यह भी पढ़ें: बारिश में भीगने से हो रही है तबियत खराब? सर्दी-खांसी से छुटकारा पाने के लिए पिएं ये देसी काढ़ा

ShareTweetSendShare

सम्बंधित खबरे

अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में कैसे रखें? स्टैटिन या जीवनशैली में बदलाव, जांचें कि AIIMS विशेषज्ञ क्या सिफारिश करता है
मनोरंजन

अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में कैसे रखें? स्टैटिन या जीवनशैली में बदलाव, जांचें कि AIIMS विशेषज्ञ क्या सिफारिश करता है

by रुचि देसाई
21/03/2025
उच्च कोलेस्ट्रॉल: सावधान! ये 6 लाल झंडे दिल की परेशानी का संकेत देते हैं, विशेषज्ञ गंभीर जोखिमों की चेतावनी देते हैं
टेक्नोलॉजी

उच्च कोलेस्ट्रॉल: सावधान! ये 6 लाल झंडे दिल की परेशानी का संकेत देते हैं, विशेषज्ञ गंभीर जोखिमों की चेतावनी देते हैं

by अभिषेक मेहरा
12/03/2025
चमकती त्वचा चाहते हैं? रात में सोने से पहले अपनी नाभि पर घी लागू करें, अन्य अद्भुत लाभ जानें
लाइफस्टाइल

चमकती त्वचा चाहते हैं? रात में सोने से पहले अपनी नाभि पर घी लागू करें, अन्य अद्भुत लाभ जानें

by कविता भटनागर
13/02/2025

ताजा खबरे

गोलगप्पा विक्रेता से लेकर इसरो तकनीशियन तक: यहां रामदास हेमराज मार्बडे की सफलता यात्रा है

गोलगप्पा विक्रेता से लेकर इसरो तकनीशियन तक: यहां रामदास हेमराज मार्बडे की सफलता यात्रा है

22/05/2025

सुरक्षा की तलाश, दिल्ली-श्रीनागर इंडिगो उड़ान टर्बुलेंस से टकरा गई थी

ITC Q4FY25 परिणाम: शुद्ध लाभ 247% QOQ तक बढ़कर 19,561 करोड़ रुपये; राजस्व 17,248 करोड़ रुपये तक बढ़ जाता है, EBITDA मार्जिन 32.4% तक फैलता है

वीडियो: इज़राइल दूतावास के सदस्यों ने वाशिंगटन में गोली मार दी; संदिग्ध चिल्लाया ‘मुक्त फिलिस्तीन’

जैसा कि IUML ने दलित महिला को अपने नेतृत्व में नियुक्त किया है, पार्टी में मुस्लिम महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर एक नज़र

आरसीबी कोच ने रजत पाटीदार का मेडिकल अपडेट साझा किया, एसआरएच क्लैश से आगे फिल साल्ट

AnyTV हिंदी खबरे

AnyTVNews भारत का एक प्रमुख डिजिटल समाचार चैनल है, जो राजनीति, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं पर ताज़ा अपडेट प्रदान करता है। चैनल की समर्पित पत्रकारों और रिपोर्टरों की टीम यह सुनिश्चित करती है कि दर्शकों को भारत के हर कोने से सटीक और समय पर जानकारी मिले। AnyTVNews ने अपनी तेज़ और विश्वसनीय समाचार सेवा के लिए एक प्रतिष्ठा बनाई है, जिससे यह भारत के लोगों के लिए एक विश्वसनीय स्रोत बन गया है। चैनल के कार्यक्रम और समाचार बुलेटिन दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, जिससे AnyTVNews देशका एक महत्वपूर्ण समाचार पत्रिका बन गया है।

प्रचलित विषय

  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • कृषि
  • खेल
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ

अन्य भाषाओं में पढ़ें

  • हिंदी
  • ગુજરાતી
  • English

गूगल समाचार पर फॉलो करें

Follow us on Google News
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2024 AnyTV News Network All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  •  भाषा चुने
    • English
    • ગુજરાતી
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • एजुकेशन
  • ज्योतिष
  • कृषि
Follow us on Google News

© 2024 AnyTV News Network All Rights Reserved.