क्या आपका रात में मुँह सूखता है? ये हो सकता है डायबिटीज का लक्षण, जानिए अन्य लक्षण

क्या आपका रात में मुँह सूखता है? ये हो सकता है डायबिटीज का लक्षण, जानिए अन्य लक्षण

छवि स्रोत: FREEPIK डायबिटीज के लक्षण आपको जरूर पता होने चाहिए.

मधुमेह एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है जो मुख्य रूप से अव्यवस्थित जीवनशैली और खराब खान-पान के कारण होती है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करके इस गंभीर स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसा तब होता है जब शरीर में इंसुलिन का उत्पादन नहीं होता है। डायबिटीज के मरीजों में शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन कई छोटे-छोटे लक्षण नजर आते हैं। अक्सर लोग इन संकेतों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आपको बता दें, इसके लक्षण रात में आसानी से दिख जाते हैं, जिसे आमतौर पर लोग काफी सामान्य मानते हैं। तो आइए जानते हैं कि रात के समय ब्लड शुगर बढ़ने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

रात के समय शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण:

पैरों में झुनझुनी: अगर रात को सोते समय अचानक पैरों में झुनझुनी महसूस हो या पैर अचानक सुन्न हो जाएं तो इसके पीछे बढ़ा हुआ शुगर लेवल एक बड़ा कारण हो सकता है।

अत्यधिक पसीना आना: अगर आपको रात में पंखा चलाने पर भी पसीना आने लगता है और ऐसा लगभग हर दिन हो रहा है, तो आपको एक बार अपने ग्लूकोज लेवल की जांच करानी चाहिए। यह भी मधुमेह का एक प्रमुख लक्षण है।

बेचैनी महसूस होना: अगर आपको रात को सोते समय बेचैनी महसूस हो रही है। अगर आपको बेचैनी महसूस होती है या आपकी दिल की धड़कन अचानक बढ़ जाती है, तो यह बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल का लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

सूखे मुंह की समस्या: अगर आपको रात को सोते समय मुंह सूखने की समस्या हो रही है और बहुत ज्यादा प्यास लग रही है तो यह भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।

अत्यधिक पेशाब आना: जब किसी को मधुमेह होता है, तो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। इसके कारण लोगों को रात में कई बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है। यह लक्षण बताता है कि रक्त में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रण में नहीं है।

यह भी पढ़ें: क्या आप बहुत तनाव लेते हैं? मधुमेह रोगियों पर पड़ सकता है बुरा असर, जानें बचाव के टिप्स

Exit mobile version