लखनऊ: ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत ढही, 4 लोगों को बचाया गया, कई के फंसे होने की आशंका

लखनऊ: ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत ढही, 4 लोगों को बचाया गया, कई के फंसे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक इमारत ढह गई। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और बचाव दल मौके पर है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। अब तक इस घटना में 4 लोगों को निकाला जा चुका है। निकाले गए लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version