AnyTV हिंदी खबरे
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  •    
    • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • एजुकेशन
    • ज्योतिष
    • कृषि
No Result
View All Result
  • भाषा चुने
    • हिंदी
    • English
    • ગુજરાતી
Follow us on Google News
AnyTV हिंदी खबरे
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  •    
    • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • एजुकेशन
    • ज्योतिष
    • कृषि
No Result
View All Result
AnyTV हिंदी खबरे

अनुष्का शर्मा ने अकाय और वामिका के पहले रक्षाबंधन समारोह की झलक दिखाई

by राधिका बंसल
20/08/2024
in मनोरंजन
A A
अनुष्का शर्मा ने अकाय और वामिका के पहले रक्षाबंधन समारोह की झलक दिखाई


छवि स्रोत : इंस्टाग्राम अनुष्का शर्मा ने इंस्टा पर अकाय-वामिका की राखियां शेयर कीं

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इसी साल फरवरी में अपने बेटे अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया था। एक्ट्रेस इस समय अपने क्रिकेटर पति और दोनों बच्चों के साथ लंदन में हैं। सोमवार को देशभर में रक्षाबंधन मनाया गया और अनुष्का-विराट के बेटे अकाय और बेटी वामिका का यह पहला राखी सेलिब्रेशन था। 19 अगस्त को अकाय ने अपनी बहन वामिका के साथ पहला रक्षाबंधन मनाया, जिसकी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर अनुष्का की इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई है, हालांकि, उन्होंने अभी भी अपने बच्चों का चेहरा फैन्स को नहीं दिखाया है।

अनुष्का शर्मा की इंस्टा स्टोरी

फोटो की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने अपने घर से रक्षाबंधन के जश्न की झलक दिखाई है, जिसमें दो हाथ से बुनी राखियों की तस्वीर है, जो कार के आकार की है। दोनों राखियों में काले और सफेद बटन हैं और ऊपर गुगली आंखें देखी जा सकती हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी रक्षाबंधन’। इसके साथ ही उन्होंने दो पिंक हार्ट इमोजी भी बनाए हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं अनुष्का

अनुष्का काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने बच्चों से जुड़े अपडेट्स फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने अकाय और वामिका की पॉप्सिकल्स एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर की थी, जिसमें पहली बार कपल के बेटे अकाय की झलक देखने को मिली थी। फोटो में दो बाउल थे, जिसमें एक बाउल में कलरफुल पॉप्सिकल्स, खीरा और गाजर भरे हुए थे। तस्वीर में अकाय का छोटा सा हाथ भी नजर आ रहा था।

फरवरी 2024 में बेटे को जन्म दिया

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी, जिसके बाद 11 जनवरी 2021 को दोनों ने अपनी बेटी वामिका का इस दुनिया में स्वागत किया। बाद में 2024 की शुरुआत में एक्ट्रेस ने अपने बेटे अकाय को जन्म दिया। कपल अपनी प्राइवेसी के चलते अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा 2022 में ‘काला’ में कैमियो करती नजर आई थीं। वहीं, अब उनकी ‘चकदा एक्सप्रेस’ रिलीज होगी, जिसकी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: श्रेयस तलपड़े ने मौत की अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, कहा ‘मैं जिंदा हूं, खुश हूं और स्वस्थ हूं’



ShareTweetSendShare

सम्बंधित खबरे

No Content Available

ताजा खबरे

सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कल कश्मीर में कल फिर से खोलने के लिए स्कूल, यहां विवरण

सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कल कश्मीर में कल फिर से खोलने के लिए स्कूल, यहां विवरण

12/05/2025

बम्स लॉटरी डेली कॉम्बो 12 मई, 2025: आज के लिए कार्ड संयोजन की जाँच करें! इन-गेम मनी, बम्सकोइन और दुर्लभ आइटम कमाएँ

“एक परमाणु संघर्ष को रोक दिया”, ट्रम्प कहते हैं कि उन्होंने भारत-पाक शांति का दावा किया है

पीएम मोदी ने इंडो-पाक संबंधों में नया सामान्य सेट किया, इस्लामाबाद के लिए 3 अंक की रूपरेखा

हंस फ्लिक बार्का में एक वर्ष के विस्तार के लिए सहमत है; अंतिम घोषणा जल्द

टीवी अभिनेता एली गोनि को भारत-पाकिस्तान के संघर्षों के बीच अपने देश के साथ साइडिंग के लिए सोशल मीडिया पर नफरत है

AnyTV हिंदी खबरे

AnyTVNews भारत का एक प्रमुख डिजिटल समाचार चैनल है, जो राजनीति, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं पर ताज़ा अपडेट प्रदान करता है। चैनल की समर्पित पत्रकारों और रिपोर्टरों की टीम यह सुनिश्चित करती है कि दर्शकों को भारत के हर कोने से सटीक और समय पर जानकारी मिले। AnyTVNews ने अपनी तेज़ और विश्वसनीय समाचार सेवा के लिए एक प्रतिष्ठा बनाई है, जिससे यह भारत के लोगों के लिए एक विश्वसनीय स्रोत बन गया है। चैनल के कार्यक्रम और समाचार बुलेटिन दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, जिससे AnyTVNews देशका एक महत्वपूर्ण समाचार पत्रिका बन गया है।

प्रचलित विषय

  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • कृषि
  • खेल
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ

अन्य भाषाओं में पढ़ें

  • हिंदी
  • ગુજરાતી
  • English

गूगल समाचार पर फॉलो करें

Follow us on Google News
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2024 AnyTV News Network All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  •  भाषा चुने
    • English
    • ગુજરાતી
  • देश
  • राज्य
  • दुनिया
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • एजुकेशन
  • ज्योतिष
  • कृषि
Follow us on Google News

© 2024 AnyTV News Network All Rights Reserved.